होम › Technology › CG News : नाली निर्माण के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को मिला मानव कंकाल, झाड़ियों में खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप
Technology

CG News : नाली निर्माण के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को मिला मानव कंकाल, झाड़ियों में खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
CG News : नाली निर्माण के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को मिला मानव कंकाल, झाड़ियों में खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43090-untitled CG News : नाली निर्माण के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को मिला मानव कंकाल, झाड़ियों में खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप

CG News : कवर्धा। जिले में नाली निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पंडरिया क्षेत्र के किशुनगढ़ गांव में मजदूरों को झाड़ियों के बीच मानव खोपड़ी दिखाई दी। मौके पर पॉलिथीन, थैला, चप्पल और अन्य सामान मिलने की जानकारी भी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव में वीबी-जी राम जी योजना के तहत नाली निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान खुदाई कर रहे मजदूरों की नजर झाड़ियों में पड़े मानव अवशेषों पर पड़ी। अचानक मानव खोपड़ी दिखाई देने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पंडरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मानव अवशेष मिलने के बाद उनकी पहचान और घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। मौके पर मिले अन्य सामान को भी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मानव अवशेष किसी अन्य स्थान से बहकर या किसी दूसरे माध्यम से यहां पहुंचे हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच के जरिए अहम सुराग जुटाने की तैयारी की जा रही है।

डीएसपी भूपत सिंह के मुताबिक, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मानव कंकाल किसका है, उसकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा अवशेष वहां कैसे पहुंचे, इन सवालों के जवाब फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाशे जाएंगे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)