होम Technology CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं
Technology

CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं

WhatsApp Facebook
CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36997-untitled CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि महापौर जैसे ही वाहन से उतरकर कार्यालय की ओर गईं, कुछ ही देर बाद कार धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के समय महापौर वाहन में मौजूद नहीं थीं।

कार से अचानक धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वाहन से उठती ऊंची लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार में आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)