CG News : तालाब में तैरती मिली लापता युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG News : दुर्ग। जिले के डगनिया गांव में तालाब से 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तन्नू साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तन्नू धमधा में पढ़ाई करती थी और पिछले दिन से घर से लापता थी।
परिजनों के मुताबिक, तन्नू के घर नहीं लौटने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान डगनिया गांव के तालाब में युवती का शव तैरता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी है।
साभार: Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


