होम › Technology › CG News : डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित बाहर निकला, 15 वर्षीय किशोर लापता
Technology

CG News : डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित बाहर निकला, 15 वर्षीय किशोर लापता

WhatsApp Facebook
CG News : डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित बाहर निकला, 15 वर्षीय किशोर लापता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35208-untitled CG News : डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित बाहर निकला, 15 वर्षीय किशोर लापता

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार दोपहर डेम में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने पहुंचे दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने एक बच्चे को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक, कौड़िया पारा निवासी रितिक ठाकुर अपने साथी टीनकु बारिहा के साथ रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे डेम में नहाने गया था। दोनों बच्चे पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे डेम के गहरे हिस्से में पहुंच गए और अचानक डूबने लगे।

बच्चों को पानी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से टीनकु को पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, रितिक गहरे पानी में चला गया और इसके बाद दिखाई नहीं दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता रितिक की तलाश शुरू की। डेम के आसपास और पानी के संभावित हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है।

रितिक के लापता होने की खबर मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)