होम Technology CG News : टैंकर स्टार्ट करते ही भड़की आग, पेट्रोल-डीजल से भरे वाहन ने मचाई अफरा-तफरी
Technology

CG News : टैंकर स्टार्ट करते ही भड़की आग, पेट्रोल-डीजल से भरे वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

WhatsApp Facebook
CG News : टैंकर स्टार्ट करते ही भड़की आग, पेट्रोल-डीजल से भरे वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38497-tankar-aag-1 CG News : टैंकर स्टार्ट करते ही भड़की आग, पेट्रोल-डीजल से भरे वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

CG News : कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास पेट्रोल-डीजल से लोडेड टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, टैंकर कोरबा से वार्डफनगर की ओर जा रहा था। गुरसियां के पास चालक और कंडक्टर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर स्टार्ट किया गया, उसमें अचानक आग भड़क उठी। दोनों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टैंकर में विस्फोट की आशंका को देखते हुए आसपास के रिहायशी इलाके को खाली कराया गया। सुरक्षा के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टैंकर से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)