होम Technology CG News : जन्माष्टमी पर मटकी बांधना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार से झुलसा युवक
Technology

CG News : जन्माष्टमी पर मटकी बांधना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार से झुलसा युवक

WhatsApp Facebook
CG News : जन्माष्टमी पर मटकी बांधना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार से झुलसा युवक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37845-electric-shock CG News : जन्माष्टमी पर मटकी बांधना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार से झुलसा युवक

CG News : बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। राजीव गांधी चौक पर मटकी बांधने के दौरान एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मटकी बांधते समय हुआ हादसा

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी के अवसर पर राजीव गांधी चौक में मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रेहान मटकी बांध रहा था। मटकी बांधते समय वह अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सिम्स में चल रहा इलाज

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे रेहान को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)