होम Technology CG News : छोटे भाई के साथ खेलते समय हुआ हादसा, गमछे में गला फंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत
Technology

CG News : छोटे भाई के साथ खेलते समय हुआ हादसा, गमछे में गला फंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

WhatsApp Facebook
CG News : छोटे भाई के साथ खेलते समय हुआ हादसा, गमछे में गला फंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34672-untitled CG News : छोटे भाई के साथ खेलते समय हुआ हादसा, गमछे में गला फंसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

CG News : कोरबा। जिले से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में खेल-खेल में 10 वर्षीय बच्ची की गमछे में गला फंसने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रोमा राज (10 वर्ष) मूल रूप से गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली थी। वर्तमान में उसका परिवार बालको के सतनाम नगर में रह रहा था। रोमा कक्षा तीसरी की छात्रा थी और घटना के समय घर में अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी।

बताया जा रहा है कि खेल-खेल में रोमा ने गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर डालने की कोशिश की। परिजनों के अनुसार, वह पहले भी अपने छोटे भाई को हंसाने के लिए इस तरह मजाक किया करती थी। लेकिन इस बार गमछा अचानक उसके गले में कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा।

जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी और वे उसे बचाने पहुंचे, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)