होम Technology CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, खल्लारी विधायक से निराकरण की मांग
Technology

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, खल्लारी विधायक से निराकरण की मांग

WhatsApp Facebook
CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, खल्लारी विधायक से निराकरण की मांग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39210-whatsapp-image-2026-09-17-at-12301-pm CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, खल्लारी विधायक से निराकरण की मांग

CG News: बागबाहरा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निर्देशानुसार बागबाहरा ब्लॉक इकाई ने शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ब्लॉक संयोजक श्री विनोद यादव के नेतृत्व में दिया गया। इसमें शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की गई।

टेट की बाध्यता से मुक्ति की मांग

मोर्चा ने 17 अगस्त 2012 से पहले नियुक्त सहायक शिक्षकों और शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर उनकी सेवा सुरक्षित करने की मांग रखी गई।

पूर्व सेवा गणना और पुरानी पेंशन

ज्ञापन में शिक्षक एलबी संवर्ग की पंचायत संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करने की मांग की गई। साथ ही पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू सभी लाभ देने की मांग रखी गई।

वेतन विसंगति दूर करने की मांग

शिक्षक संवर्ग की लंबित वेतन विसंगति दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण करने की मांग की गई। इसके अलावा 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में एलबी संवर्ग के हित में जरूरी संशोधन की मांग भी शामिल है।

ब्रिज कोर्स से बीएड की मांग

मोर्चा ने शिक्षा विभाग से योजना बनाकर शिक्षक संवर्ग को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण दिलाने की मांग की।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष दमयंती कौशिक, जिला संयोजक लालजी साहू, ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया, मानसी अग्रवाल, जितेंद्र साहू, विद्याप्रसाद चंद्राकर, भूपेंद्र निराला, गजानन दीवान, राजेंद्र पांडे, मोहिंदर पांडे, पवन चक्रधारी, सौरभ मेहरकुरे, घनश्याम चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)