CG News: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसी परीक्षा, जारी हुआ तिमाही और छमाही एग्जाम शेड्यूल
CG School Exam Schedule: छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिए तिमाही और अर्धवार्षिक (छमाही) परीक्षाओं का एक समान कार्यक्रम (CG School Exam Schedule) जारी कर दिया है। अब राज्य के सभी जिलों में एक ही तारीख पर परीक्षाएं आयोजित होंगी और सभी विद्यार्थियों के लिए समान प्रश्नपत्र लागू किए जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तिमाही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं अर्धवार्षिक (छमाही) परीक्षाएं दिसंबर माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। विभाग जल्द ही विस्तृत विषयवार समय-सारिणी भी जारी करेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/31/cg-sschool-exam-schedule-2026-07-31-07-59-50.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/31/cg-school-exam-schedule-2026-07-31-08-10-12.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/31/cg-school-exam-schedule-2026-07-31-08-12-51.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/31/cg-school-exam-schedule-2026-07-31-08-13-20.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/31/cg-school-exam-schedule-2026-07-31-08-13-40.jpeg)
सभी जिलों में लागू होंगे एक जैसे प्रश्नपत्र
नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक समान प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। इससे विद्यार्थियों का मूल्यांकन समान मानकों पर किया जा सकेगा और परीक्षा प्रणाली में एकरूपता आएगी।
Read more: CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, फिर कमजोर पड़ेगा मानसून, जानिए अगले 3 दिन का मौसम
जिला और विकासखंड स्तर पर बनेंगी समितियां
परीक्षा संचालन को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला और विकासखंड स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। ये समितियां प्रश्नपत्रों के वितरण, परीक्षा संचालन, गोपनीयता और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी करेंगी।
पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाने पर विभाग का फोकस
स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पूरे प्रदेश में समान परीक्षा प्रणाली लागू कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन को अधिक निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इससे अलग-अलग जिलों में परीक्षा स्तर का अंतर भी समाप्त होगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।
The post CG News: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसी परीक्षा, जारी हुआ तिमाही और छमाही एग्जाम शेड्यूल appeared first on Nishaanebaz.com.
Source: Nishaanebaz


