होम › Technology › CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37219-10635b4a-f209-4590-9fcc-d6fcc9071064 CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News : पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा धनुहारीटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह शव नजर आने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच शुरू की। मृतका की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा है, हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)