होम Technology CG News : खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत से गांव में पसरा मातम
Technology

CG News : खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत से गांव में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
CG News : खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत से गांव में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33730-untitled CG News : खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत से गांव में पसरा मातम

CG News : कटघोरा। जिले के कटघोरा क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली ने बड़ा कहर बरपाया। सलोरा-छुरी गांव में खेत में धान की रोपाई कर रहे ग्रामीणों पर अचानक बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज के साथ खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आए तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद अन्य ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)