होम Technology CG News : कैफे खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर, कर्मचारी की फांसी पर लटकी मिली लाश
Technology

CG News : कैफे खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर, कर्मचारी की फांसी पर लटकी मिली लाश

WhatsApp Facebook
CG News : कैफे खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर, कर्मचारी की फांसी पर लटकी मिली लाश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38751-untitled CG News : कैफे खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर, कर्मचारी की फांसी पर लटकी मिली लाश

CG News : धमतरी। बिलाई माता रोड स्थित ‘जेल’ कैफे में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैफे में काम करने वाले एक युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली। मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है।

सुबह कैफे पहुंचने पर कर्मचारियों ने अपने साथी को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद कैफे संचालक और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कैफे संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)