होम Technology CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम
Technology

CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

WhatsApp Facebook
CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37340-244bf976-e949-4464-8af9-4595950d18b4 CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

CG News : कोरबा। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए कोरबा में छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। नया शोरूम पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर में शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह में हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक चरण दास महंत, कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन और पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्राहकों के लिए खास ऑफर और लकी ड्रॉ

शोरूम के उद्घाटन के साथ किसना ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीद में 105 प्रतिशत तक की वैल्यू का ऑफर भी रखा गया है। ग्राहकों को 3 स्कूटी जीतने का मौका मिलेगा, जबकि दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले मेगा लकी ड्रॉ में कार जीतने का अवसर भी दिया जाएगा।

 

37341-7c1e54ac-62c1-446e-a11a-b9e6dbac2d9c CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

‘हर घर किसना’ विजन के साथ विस्तार

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कोरबा किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहां एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत कंपनी की विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ब्रांड का लक्ष्य देश के अलग-अलग शहरों में ग्राहकों तक विश्वसनीय और आधुनिक डायमंड ज्वेलरी पहुंचाना है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के CEO पराग शाह ने कहा कि कोरबा में नया शोरूम शुरू करना कंपनी के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने बताया कि शोरूम में रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर त्योहारों और खास मौकों के लिए डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के विभिन्न कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे।

 

37342-d5e62f09-456c-4881-8855-b24b1291397f CG News : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

सामाजिक सरोकारों को भी दिया महत्व

शोरूम लॉन्च के दौरान कंपनी की ओर से सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, ‘किसना प्रकृति’ पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

कंपनी के फ्रेंचाइजी पार्टनर हौसला अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड से जुड़ना गर्व का विषय है। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और भरोसेमंद खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

कोरबा में नए शोरूम के साथ किसना ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। कंपनी का लक्ष्य क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर डिजाइन, गुणवत्ता और सेवा के साथ ज्वेलरी खरीदारी का नया अनुभव देना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)