होम Technology CG News : एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव
Technology

CG News : एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव

WhatsApp Facebook
CG News : एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34885-1 CG News : एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव

CG News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं के एक छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास का है। मृतक की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का निवासी था और छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र दैनिक कार्य के लिए बाथरूम पहुंचे, तब उमेश को फंदे पर लटका देख सभी के होश उड़ गए। छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल सक्ती पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं और इस संबंध में वे कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे थे, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, इस घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)