होम › Technology › CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार
Technology

CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35845-taskar CG News : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, दो गिरफ्तार

CG News : धमतरी। जिले में पुलिस ने मवेशियों की कथित तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 5 मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर मवेशियों को कथित तौर पर भूखे-प्यासे हालत में ई-रिक्शा में ठूंसकर भानपुर की ओर ले जाने का आरोप है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग मवेशियों को अमानवीय तरीके से वाहन में भरकर ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम इर्रा तालाब के पास घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोका। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और वाहन में मौजूद 5 मवेशियों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)