होम › Technology › CG News : रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल
Technology

CG News : रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल

WhatsApp Facebook
CG News : रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42342-untitled-design-2026-10-16t142327668 CG News : रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक वेंडर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने के सामान की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक वेंडर के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में वेंडर की पिटाई किए जाने की घटना सामने आई है।

जीआरपी ने तीन वेंडरों को किया गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस ने घटना में शामिल तीनों वेंडरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)