होम › Technology › CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम
Technology

CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

WhatsApp Facebook
CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43282-rajyotsav CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। 27 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में केंद्रीय राज्य मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा में रामविचार नेताम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखन लाल देवांगन, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा और राजनांदगांव में गजेन्द्र यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अन्य जिलों में कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय और बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेन्द्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा को मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है।

मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल, कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव मुख्य अतिथि होंगे।

43285-d93da506-2086-44f5-8408-a6786c718eb9 CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

 

‘सुसंस्कृत नारी, युवा उड़ान’ होगी थीम

इस वर्ष राज्योत्सव कार्यक्रमों की मुख्य थीम ‘सुसंस्कृत नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। जिला मुख्यालयों में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिनमें सरकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। शासन ने सभी कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों से समन्वय कर कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

43286-d03659e6-fcf1-471e-9e02-23c2439f54c9 CG News : राज्योत्सव 2026 के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)