होम Technology CG News : बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल
Technology

CG News : बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

WhatsApp Facebook
CG News : बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39557-untitled CG News : बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी। उस दौरान कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए सभी एक झोपड़ी में जाकर रुक गए। इसी दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान नरेश खैरवार (24), रामभरोश पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) के रूप में की है। वहीं हादसे में अंजू पटेल (26), दुलारा बाई पटेल (46) और बैशाखू (32) घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)