होम Technology CG News: प्रदेश के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे खेल अधिकारी : डिप्टी सीएम अरुण साव, जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
Technology

CG News: प्रदेश के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे खेल अधिकारी : डिप्टी सीएम अरुण साव, जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

WhatsApp Facebook
CG News: प्रदेश के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे खेल अधिकारी : डिप्टी सीएम अरुण साव, जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34709-cg-news-sports-officer-appointment-six-new-districts-hockey-league-arun-sao CG News: प्रदेश के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे खेल अधिकारी : डिप्टी सीएम अरुण साव, जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में खेलों के विकास को गति देने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह नए जिलों में जिला खेल अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन के साथ खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिन जिलों में जिला खेल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, उनमें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर , खैरागढ़-छुईखदान-गंडई , सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर और जशपुर में लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी का निर्माण कार्य जारी है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की शुरुआत की है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। मिशन का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 14 प्रशिक्षकों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण के लिए पटियाला भेजा गया है, जहां वे नवीनतम तकनीकों और खेल विज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा और राज्य में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)