होम Technology CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर
Technology

CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Facebook
CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37161-image-401-1024x586 CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर

CG News : सुकमा। जिले के पोलमपल्ली स्थित बालिका पोटाकेबिन में बड़ी संख्या में छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिनों में 47 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राओं की हालत में सुधार हुआ और उन्हें वापस पोटाकेबिन भेज दिया गया। वहीं 23 छात्राओं का अभी दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पोलमपल्ली के इस पोटाकेबिन में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। कम समय में बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद संस्थान की भोजन, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, छात्राओं के बीमार होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जा रही है। बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच भी की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)