होम › Technology › CG News : परीक्षा दे रहे बच्चों पर गिरी स्कूल की छत, 3 छात्र घायल, छात्रा के सिर पर लगे 3 टांके
Technology

CG News : परीक्षा दे रहे बच्चों पर गिरी स्कूल की छत, 3 छात्र घायल, छात्रा के सिर पर लगे 3 टांके

WhatsApp Facebook
CG News : परीक्षा दे रहे बच्चों पर गिरी स्कूल की छत, 3 छात्र घायल, छात्रा के सिर पर लगे 3 टांके

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40645-9f03a38d-8b38-4bbc-aec7-26f805044a07 CG News : परीक्षा दे रहे बच्चों पर गिरी स्कूल की छत, 3 छात्र घायल, छात्रा के सिर पर लगे 3 टांके

CG News : दुर्ग। जिले के रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 10वीं की संस्कृत विषय की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जबकि कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। छात्रा के सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

बताया गया कि परीक्षा के दौरान कमरे में करीब 50 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सभी बच्चे परीक्षा दे रहे थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे आ गिरा। प्लास्टर गिरते ही परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच के लिए स्कूल पहुंची टीम

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने घायल बच्चों के उपचार की व्यवस्था कराई। समग्र शिक्षा के अधिकारी विनोद सिन्हा के अनुसार, मामले की जांच के लिए टीम को स्कूल भेजा गया है। जांच दल स्कूल भवन की स्थिति, प्लास्टर गिरने के कारण और मरम्मत से जुड़ी संभावित लापरवाही की पड़ताल करेगा।

स्कूल भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

परीक्षा के दौरान बच्चों के ऊपर छत का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद सरकारी स्कूल भवनों की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि दुर्ग स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गृह जिला भी है। अब जांच रिपोर्ट में हादसे की वजह क्या सामने आती है और जिम्मेदारी तय होने के बाद क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)