होम Technology CG News : पंचायत भवन बना मलबे का ढेर, हादसे से कुछ सेकंड पहले बाहर निकले सरपंच-सचिव
Technology

CG News : पंचायत भवन बना मलबे का ढेर, हादसे से कुछ सेकंड पहले बाहर निकले सरपंच-सचिव

WhatsApp Facebook
CG News : पंचायत भवन बना मलबे का ढेर, हादसे से कुछ सेकंड पहले बाहर निकले सरपंच-सचिव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36728-untitled CG News : पंचायत भवन बना मलबे का ढेर, हादसे से कुछ सेकंड पहले बाहर निकले सरपंच-सचिव

CG News : खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पंचायत कुकुरमुड़ा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। करीब 18 साल पुराने जर्जर पंचायत भवन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के वक्त सरपंच और सचिव भवन के अंदर मौजूद थे। खतरे का अंदेशा होते ही दोनों समय रहते बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद पूरी इमारत भरभराकर मलबे में तब्दील हो गई।

पहले हिस्सा गिरा, फिर ढह गया पूरा भवन

बताया जा रहा है कि कुकुरमुड़ा पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। लंबे समय से भवन की हालत खराब थी और दीवारों समेत कई हिस्सों में जर्जरता साफ नजर आ रही थी। रविवार को पंचायत का कामकाज चल रहा था, तभी अचानक भवन का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। अंदर मौजूद सरपंच और सचिव ने खतरा भांपते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दोनों के बाहर आते ही कुछ देर बाद भवन का बड़ा हिस्सा भी ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मलबे में दबे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड

भवन गिरने के बाद पंचायत में रखे कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड मलबे में दब गए हैं। अब इन दस्तावेजों को सुरक्षित निकालना पंचायत के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। कितने रिकॉर्ड सुरक्षित हैं और कितने क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका आकलन मलबा हटाने के बाद ही हो सकेगा।

लंबे समय से नए भवन की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी लंबे समय से थी। नए भवन के निर्माण की मांग भी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से की जाती रही, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब इस घटना के बाद सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर भवन को हटाकर जल्द नए पंचायत भवन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से किसी की जान खतरे में न पड़े।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)