होम › Technology › CG News : दो पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG News : दो पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : दो पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36481-untitled CG News : दो पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG News : खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पशु तस्करी के खिलाफ साल्हेवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में दो पिकअप वाहनों से 10 मवेशियों को बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को पिकअप में भरकर नागपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर साल्हेवारा थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।

पहली कार्रवाई में MP 50-G-2381 नंबर की बोलेरो पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में छह भैंसें ठूंसकर भरी मिलीं। पुलिस ने वाहन सवार अमन मेरावी और अजय वीके को गिरफ्तार किया। दोनों बालाघाट जिले के मलाजखंड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा-पानी के ले जाया जा रहा था और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।

दूसरी पिकअप से 4 मवेशी बरामद

इसी दौरान पुलिस ने CG 22-X-0378 नंबर की दूसरी पिकअप को भी रोका। वाहन की जांच में चार भैंस और पड़वा मिले। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को वाहन में ठूंसकर तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। इस मामले में बलौदाबाजार निवासी हरिशंकर ध्रुव और उमेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 10 मवेशी, दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 12.08 लाख रुपये बताई गई है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच जरूरी

पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 27/2026 और 28/2026 दर्ज किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जिले में लगातार सामने आ रहे पशु तस्करी के मामलों के बीच अब पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि मवेशी कहां से लाए जा रहे थे और उन्हें कहां पहुंचाया जाना था। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)