होम Technology CG News : जंगल में 4 भालुओं ने दो युवकों को घेरा, एक पर किया हमला, शोर मचाने पर बची जान
Technology

CG News : जंगल में 4 भालुओं ने दो युवकों को घेरा, एक पर किया हमला, शोर मचाने पर बची जान

WhatsApp Facebook
CG News : जंगल में 4 भालुओं ने दो युवकों को घेरा, एक पर किया हमला, शोर मचाने पर बची जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39215-448-252-24863629-thumbnail-16x9-image-aspera CG News : जंगल में 4 भालुओं ने दो युवकों को घेरा, एक पर किया हमला, शोर मचाने पर बची जान

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जंगल के रास्ते जा रहे दो युवकों पर अचानक चार भालुओं ने हमला कर दिया। वन्यजीवों के अचानक सामने आने से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक किसी तरह मौके से भागकर सुरक्षित निकल गया, जबकि दूसरा भालुओं के हमले में घायल हो गया।

घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज स्थित तुमडीबहार इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक जंगल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक चार भालुओं ने उन्हें घेर लिया।

भालुओं को देखकर एक युवक मौके से भाग निकला। वहीं दूसरे युवक पर भालुओं ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए युवक ने हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गए। हमले में युवक घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों और जंगल की ओर जाने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)