होम Technology CG News : जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने रायफल और 49 जिंदा कारतूस किए बरामद
Technology

CG News : जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने रायफल और 49 जिंदा कारतूस किए बरामद

WhatsApp Facebook
CG News : जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने रायफल और 49 जिंदा कारतूस किए बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34674-whatsapp-image-2026-08-04-at-83806-am-2-1024x575 CG News : जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने रायफल और 49 जिंदा कारतूस किए बरामद

CG News : सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोधराजपदर के जंगलों से नक्सलियों का छिपाया गया हथियारों का डंप बरामद किया गया। कार्रवाई में एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन एवं एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोधराजपदर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था।

सर्च के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया। जब्त सामग्री में एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस, 7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस तथा एक एल्यूमिनियम कंटेनर शामिल है।

कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित कैंप लौट आई। सुकमा पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)