होम Technology CG News : घर में फंदे पर मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : घर में फंदे पर मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : घर में फंदे पर मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38478-suice CG News : घर में फंदे पर मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG News : सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शिक्षिका का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका सलका निवासी बताई जा रही है और वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात के समय की है। घर के अंदर शिक्षिका का शव मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शिक्षिका ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)