होम › Technology › CG News : कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Technology

CG News : कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

WhatsApp Facebook
CG News : कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41018-202c1dd0-18f9-42d1-a3de-889702912cd41790943132528 CG News : कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

CG News : कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र श्यांग में कुआं धंसने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत गुरमा में पानी निकालने गए ग्रामीण सोनसाय के ऊपर अचानक कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर गिर गया। ग्रामीण मलबे में दब गया, जिसके बाद उसे निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। सोनसाय अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई और वह मलबे के साथ अंदर दब गया।

घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर मलबा हटाकर सोनसाय को निकालने का प्रयास किया। कुआं गहरा होने और बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

प्रशासन की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। दो जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार मिट्टी हटाई जा रही है। इसके साथ ही एसडीआरएफ बिलासपुर, जिला आपदा बल और नगर सेना कोरबा की टीमें भी तलाश अभियान में जुटी हैं।

हादसे को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मलबे में दबे सोनसाय का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार मिट्टी हटाने के दौरान कुएं के और धंसने का खतरा भी बना हुआ है, जिसके चलते रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ अभियान चला रही है।

परिजनों के मुताबिक, यह कुआं वर्ष 2017 में सरकारी योजना के तहत बनाया गया था। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में राहत-बचाव अभियान जारी है और सभी की नजर सोनसाय को सुरक्षित बाहर निकालने पर टिकी हुई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)