होम Technology CG Education : कृषि स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 5 अगस्त से, 18 अगस्त को होगा सीट आवंटन
Technology

CG Education : कृषि स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 5 अगस्त से, 18 अगस्त को होगा सीट आवंटन

WhatsApp Facebook
CG Education : कृषि स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 5 अगस्त से, 18 अगस्त को होगा सीट आवंटन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34721-activities20260522113615429 CG Education : कृषि स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 5 अगस्त से, 18 अगस्त को होगा सीट आवंटन

CG Education : रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एससी. कृषि (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 5 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जबकि 18 अगस्त को अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का ऑनलाइन आवंटन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का फीस ट्रांजेक्शन असफल रहा है, उन्हें 16 अगस्त को दोबारा शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटन पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर किया जाएगा।

आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में होगा। वहीं, सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त के बीच ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

यदि किसी अभ्यर्थी को आवंटित सीट स्वीकार नहीं करनी है, लेकिन वह अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है, या अभी तक सीट नहीं मिली है, तो वह 20 से 24 अगस्त (रात्रि 11:30 बजे तक) स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। इसी अवधि में सीट निरस्त करने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

विश्वविद्यालय 25 अगस्त को आवंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी जारी करेगा और स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्पॉट काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन होगा, जबकि 2 सितंबर को कन्वर्शन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से काउंसलिंग प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)