होम › Technology › CG Cyber Crime : महिला एवं बाल विकास मंत्री का WhatsApp हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे
Technology

CG Cyber Crime : महिला एवं बाल विकास मंत्री का WhatsApp हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे

WhatsApp Facebook
CG Cyber Crime : महिला एवं बाल विकास मंत्री का WhatsApp हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42098-untitled CG Cyber Crime : महिला एवं बाल विकास मंत्री का WhatsApp हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे

CG Cyber Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। मंत्री का WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। संदेश में UPI ब्लॉक होने का हवाला देकर तत्काल 32 हजार की मदद मांगी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, फर्जी संदेश में लिखा जा रहा है कि UPI ब्लॉक होने के कारण तत्काल पैसों की जरूरत है। मंत्री के नाम और नंबर से संदेश आने के कारण लोग इसे वास्तविक समझकर भुगतान कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर स्टोरी साझा कर WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी दी और लोगों को आगाह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके WhatsApp से पैसे मांगे जाने पर सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। मामले की शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अकाउंट हैक होने और संपर्कों को भेजे जा रहे संदेशों की पड़ताल कर रही है।

42099-untitledpng01 CG Cyber Crime : महिला एवं बाल विकास मंत्री का WhatsApp हैक, QR कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे

 

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी

किसी परिचित या जनप्रतिनिधि के नंबर से पैसे मांगने वाला संदेश आने पर सीधे फोन करके पुष्टि करें। बिना सत्यापन QR कोड स्कैन कर भुगतान न करें और किसी के साथ OTP या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)