होम › Technology › CG Cyber Crime : रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी की फर्जी ID बनाने वाला और 88 लाख की ठगी का आरोपी UP से गिरफ्तार
Technology

CG Cyber Crime : रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी की फर्जी ID बनाने वाला और 88 लाख की ठगी का आरोपी UP से गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Cyber Crime : रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी की फर्जी ID बनाने वाला और 88 लाख की ठगी का आरोपी UP से गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42642-untitled CG Cyber Crime : रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी की फर्जी ID बनाने वाला और 88 लाख की ठगी का आरोपी UP से गिरफ्तार

CG Cyber Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी Facebook ID बनाने के मामले में शामिल है, जबकि दूसरा शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के संबंध में देश के 11 थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

IAS अधिकारी के नाम से बनाई फर्जी Facebook ID

पुलिस के मुताबिक, सुशांत पनका की शिकायत पर वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी Facebook ID बनाए जाने का मामला थाना राखी में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान Facebook, Google और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी 23 वर्षीय अर्जुन कुमार जाटव की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने और धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। उसके मोबाइल फोन की जांच में अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नाम से भी फर्जी Facebook ID बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

दूसरी कार्रवाई शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की गई। रश्मि शर्मा की शिकायत पर रेंज साइबर थाना रायपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और WhatsApp से मिले तथ्यों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 46 वर्षीय प्रवीण कुमार दीक्षित अपने साथियों के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नाम की फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खुलवाता था और धोखाधड़ी की रकम प्राप्त करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता से संबंधित जानकारी भी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

11 थानों और साइबर सेल में दर्ज हैं रिपोर्ट

रायपुर रेंज पुलिस के अनुसार, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के संबंध में देश के विभिन्न 11 थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस अब दोनों मामलों में अन्य संभावित आरोपियों, फर्जी खातों और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)