होम › Technology › CG Crime : हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट की डिटेल और 3 लाख कैश बरामद
Technology

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट की डिटेल और 3 लाख कैश बरामद

WhatsApp Facebook
CG Crime : हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट की डिटेल और 3 लाख कैश बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40662-untitled CG Crime : हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट की डिटेल और 3 लाख कैश बरामद

CG Crime : सोमनाथ साहू, भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर के घर से बड़ी संख्या में हथियार, संदिग्ध म्यूल अकाउंट से जुड़े दस्तावेज और नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी आलोक उर्फ आलू उर्फ सिम्मी, उसकी पत्नी, बहन और मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान सामने आया हथियारों का जखीरा

जानकारी के मुताबिक, वैशाली नगर टीआई राजकुमार लहरे को आलोक के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची। शुरुआत में घर की महिलाओं ने पुलिस को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस को घर से कई चाकू, तलवार, चापड़ और एयर गन समेत अन्य हथियार मिले।

मोबाइल में 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट की जानकारी

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मोबाइल फोन में 200 से अधिक म्यूल बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी मिली है। इसके अलावा घर से करीब 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अब इन बैंक खातों और उनके लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है।

जुआ खिलाने की भी जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, आरोपी आलोक और उसका भाई थाने के निगरानीशुदा गुंडा बदमाश हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी द्वारा जुआ खिलाए जाने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल अवैध हथियारों, म्यूल अकाउंट और नकदी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)