होम Technology CG Crime : शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, 25 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Technology

CG Crime : शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, 25 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस जांच शुरू

WhatsApp Facebook
CG Crime : शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, 25 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस जांच शुरू

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38262-share-trending-1 CG Crime : शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, 25 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस जांच शुरू

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शेयर ट्रेडिंग के जरिए कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का दावा कर रकम लेने और बाद में वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। वेल्थ ट्रेकर नाम की कंपनी के संचालक पर 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निवेश पर ज्यादा रिटर्न का दिया भरोसा

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक कलेक्ट्रेट के पास संचालित ‘वेल्थ ट्रेकर’ कंपनी के संचालक विक्रम सिंह शाह ने शेयर मार्केट में निवेश के जरिए कम समय में बेहतर मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस भरोसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग किस्तों में करीब 25 लाख रुपये कंपनी को दिए।

रकम मांगने पर नहीं मिला पैसा

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निवेश की रकम देने के बाद जब उसने अपनी मूल राशि और मुनाफे की मांग की, तो उसे रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

लेन-देन और दस्तावेजों की होगी जांच

पुलिस अब कंपनी से जुड़े बैंक लेन-देन, निवेश के दस्तावेजों और रकम के ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कंपनी के जरिए अन्य लोगों से भी निवेश के नाम पर रकम ली गई थी या नहीं।

फिलहाल 25 लाख रुपये की ठगी के आरोपों की जांच जारी है। मामले में कुल कितनी रकम का लेन-देन हुआ और शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)