होम › Technology › CG Crime : महिला की हत्या का खुलासा, शक के चलते सिर पर कुदारी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : महिला की हत्या का खुलासा, शक के चलते सिर पर कुदारी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : महिला की हत्या का खुलासा, शक के चलते सिर पर कुदारी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35630-84dd724e-3732-4c24-be1e-8ba6f13cf7eb CG Crime : महिला की हत्या का खुलासा, शक के चलते सिर पर कुदारी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : बलरामपुर-रामानुजगंज। कुसमी नगर के सिंचाई कॉलोनी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कुसमी पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ विवाद के दौरान कुदारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

घर में खून से लथपथ मिला था शव

मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। 4 जुलाई 2026 को संतोषी बरगाह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां सरस्वती बरगाह पिछले करीब एक साल से सिंचाई कॉलोनी स्थित मकान में अकेली रह रही थीं। घटना वाले दिन जब बेटी अपनी मां से मिलने पहुंची तो घर के दरवाजे पर बाहर से सिकड़ी लगी मिली। अंदर जाकर देखा तो सरस्वती बरगाह खून से लथपथ हालत में दरवाजे के पास पड़ी थीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि

पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत BNS की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने परिजनों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना के बाद गायब था परिचित

जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के परिचित रतन नगेशिया पर संदेह हुआ। पुलिस के अनुसार वह घटना के बाद से गायब था। मुखबिरों को सक्रिय कर उसकी तलाश शुरू की गई। 13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रतन नगेशिया को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल करने की बात पुलिस ने बताई है।

साथ में काम करते-करते बढ़ी थी नजदीकी

पुलिस के मुताबिक रतन नगेशिया कुसमी में मजदूरी करता था और करीब 7-8 महीने पहले उसकी पहचान सरस्वती बरगाह से हुई थी। दोनों साथ में काम करते थे और शराब पीने के कारण उनकी नजदीकी बढ़ गई थी। आरोपी के अनुसार, पिछले कुछ समय से सरस्वती उससे दूरी बनाने लगी थीं। इस वजह से उसे शक था कि सरस्वती का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है।

विवाद के बाद कुदारी से किया हमला

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई की शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में रतन नगेशिया ने कमरे में रखी कुदारी से सरस्वती के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। आरोपी ने कथित तौर पर इसके बाद घर का दरवाजा बंद किया और बाहर से सिकड़ी लगाकर मौके से फरार हो गया।

कुदारी और कपड़े जब्त

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुदारी और घटना के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी रतन नगेशिया पिता गेदा उर्फ गोपाल, निवासी गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अनसुलझे महिला हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)