होम Technology CG Crime : ब्लाइंड चोरी का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, गलाकर बनाया था सोने का डल्ला
Technology

CG Crime : ब्लाइंड चोरी का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, गलाकर बनाया था सोने का डल्ला

WhatsApp Facebook
CG Crime : ब्लाइंड चोरी का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, गलाकर बनाया था सोने का डल्ला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34310-51f2a326-0051-48e8-b4ca-4d4a93cce3fb CG Crime : ब्लाइंड चोरी का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, गलाकर बनाया था सोने का डल्ला

CG Crime : राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने ब्लाइंड चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चोरी के सोने के जेवरों को गलाकर उसका डल्ला बना दिया था।

पुलिस के मुताबिक, कौरिनभांठा निवासी उमाशंकर साहू 13 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ नवा रायपुर स्थित बेटी के घर गए थे। 17 जुलाई की रात जब वे लौटे तो घर के मुख्य गेट, चैनल गेट और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, 80 हजार रुपये नकद समेत करीब 2.48 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो चुके थे। मामले में थाना बसंतपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते महाराष्ट्र भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम नागपुर पहुंची और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के आभूषणों को गलाकर करीब 35 ग्राम का सोने का डल्ला तैयार कर लिया था ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का डल्ला, चांदी की पायल, बिछिया, 19 चांदी के सिक्के, अन्य जेवर और चोरी गया सामान बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमाकांत उर्फ रामभाऊ (28) निवासी फोकट नगर, यशोधरा नगर, नागपुर और वाल्सल सातपुटे (26) निवासी विनोबाभावे नगर, नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रमाकांत के खिलाफ पहले से चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)