होम Technology CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार
Technology

CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार

WhatsApp Facebook
CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38731-crime CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार

CG Crime : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर शाम विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोनू (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी दौरान मामला बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। हमले में मोनू के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीएसपी सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)