होम › Technology › CG Crime : प्रेमिका से शादी की बात बनी खूनी विवाद की वजह, मंगेतर की आंखों में मिर्च डालकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : प्रेमिका से शादी की बात बनी खूनी विवाद की वजह, मंगेतर की आंखों में मिर्च डालकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : प्रेमिका से शादी की बात बनी खूनी विवाद की वजह, मंगेतर की आंखों में मिर्च डालकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42549-whatsapp-image-2026-10-17-at-75620-pm1792297201 CG Crime : प्रेमिका से शादी की बात बनी खूनी विवाद की वजह, मंगेतर की आंखों में मिर्च डालकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचे उसके मंगेतर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। अमित कुमार बंजारे ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी प्रेमिका किरण गुप्ता के साथ दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। किरण ने अमित से विवाह करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत बताते हुए दीपक से आधार कार्ड मांगा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान दीपक गुप्ता ने अमित को नया मकान दिखाने के बहाने शिवपुरी क्षेत्र की ओर चलने को कहा। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने अमित की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बीच अमित और किरण ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया।

घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घायल युवक और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार जब्त कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता (48 वर्ष), निवासी कैंप-01, जलेबी चौक, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)