होम Technology CG Crime : प्यार, विवाद और फिर कत्ल… प्रेमिका ने प्रेमी का गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
Technology

CG Crime : प्यार, विवाद और फिर कत्ल… प्रेमिका ने प्रेमी का गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

WhatsApp Facebook
CG Crime : प्यार, विवाद और फिर कत्ल… प्रेमिका ने प्रेमी का गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34367-dbbd04e8-4362-4c0a-ad40-c24589e14074 CG Crime : प्यार, विवाद और फिर कत्ल... प्रेमिका ने प्रेमी का गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

CG Crime : बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद की गई हत्या थी। मामले में मृतक की प्रेमिका उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में चंद्रप्रकाश पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हत्या के एंगल से पड़ताल शुरू की।

जांच में पता चला कि घटना वाले दिन चंद्रप्रकाश पटेल और उसकी प्रेमिका उर्वसी दास महंत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि चंद्रप्रकाश नशे की हालत में था और उसने उसका गला दबाने की कोशिश की। इसी दौरान खुद को बचाने के प्रयास में उसने भी चंद्रप्रकाश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर की बाड़ी में छोड़ दिया और मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीपत थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)