होम Technology CG Crime : निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग, प्रशासन ने किया रेस्क्यू
Technology

CG Crime : निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

WhatsApp Facebook
CG Crime : निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38026-rescue CG Crime : निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

CG Crime : जगदलपुर। शहर में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहीं 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया है। शनिवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने सिटी ग्राउंड के सामने स्थित निर्माण स्थल पर औचक कार्रवाई की।

मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर जांच की। इस दौरान जोखिम भरे निर्माण कार्य में 8 नाबालिग बालिकाएं मजदूरी करती मिलीं। प्राथमिक जांच में सभी के बस्तर जिले की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई है।

टीम ने तत्काल सभी बालिकाओं को निर्माण स्थल से मुक्त कराया और उन्हें वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशासन अब बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।

ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर बाल श्रम को लेकर निगरानी और कार्रवाई तेज करने के संकेत भी दिए हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)