होम Technology CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
Technology

CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

WhatsApp Facebook
CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33800-samptti CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार NDPS Act और SAFEMA के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तस्करों की अवैध कमाई और संपत्तियों पर भी सीधा प्रहार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की निगरानी में की गई विस्तृत वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा निवेश, वाहन और अचल संपत्तियों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि इन संपत्तियों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का निवेश किया गया था।

इसके बाद NDPS Act, 1985 की धारा 68F के तहत संपत्तियों को फ्रीज कर मामला सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA, मुंबई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राधिकारी ने इन संपत्तियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से जुड़ा माना।

दो मामलों में हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरती रजक (पत्नी स्व. राम रजक) से जुड़े बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय निवेश सहित 12,93,636.76 की संपत्ति फ्रीज की है। वहीं करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जाइका धुरी से जुड़े बैंक खातों, वाहन और अचल संपत्तियों सहित 22,91,479.75 की संपत्ति भी फ्रीज की गई। दोनों मामलों में कुल 35,85,116.51 की चल-अचल संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।

33801-01 CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

 

33802-02 CG Crime : नशे के कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)