होम › Technology › CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36031-e394ed47-eb32-4f02-84c8-dd2d4916bf30 CG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी के शव बोरे में लिपटे हुए बरामद किए गए हैं। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, मृत दंपती अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम सपड़ा में रहते थे। आरोप है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में लपेट दिया गया और घर के दरवाजे पर ताला लगाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद से मृत दंपती का बड़ा बेटा भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, छोटे बेटे के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)