होम › Technology › CG Crime : तीन साल की पोती को ले जाने से रोका तो पड़ोसी ने दादी पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
Technology

CG Crime : तीन साल की पोती को ले जाने से रोका तो पड़ोसी ने दादी पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Facebook
CG Crime : तीन साल की पोती को ले जाने से रोका तो पड़ोसी ने दादी पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42475-lash CG Crime : तीन साल की पोती को ले जाने से रोका तो पड़ोसी ने दादी पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तीन साल की मासूम पोती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का विरोध करना उसकी दादी को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्से में आए पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे राजकुमारी यादव अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनका पड़ोसी प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा और तीन साल की बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। बच्ची की दादी ने इसका विरोध किया और उसे रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि विरोध से नाराज युवक ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजन घायल महिला को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी प्रशांत शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)