होम Technology CG Crime : तालाब किनारे मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही ली पति की जान, जानें हत्या की वजह
Technology

CG Crime : तालाब किनारे मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही ली पति की जान, जानें हत्या की वजह

WhatsApp Facebook
CG Crime : तालाब किनारे मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही ली पति की जान, जानें हत्या की वजह

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34913-untitled CG Crime : तालाब किनारे मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही ली पति की जान, जानें हत्या की वजह

CG Crime : अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में तालाब किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली है। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30) निवासी जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब छह महीने से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदार के रूप में कार्य कर रहा था। मंगलवार को उसका शव तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की थी।

घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी तिजिया सिदार (26) पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और आए दिन विवाद तथा मारपीट करता था। लगातार घरेलू कलह और कथित प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति की हत्या करने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने साड़ी से गला घोंटकर परमेश्वर सिदार की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)