होम › Technology › CG Crime: ट्रक हादसे ने खोला तस्करी का राज, 238 किलो गांजा के साथ चालक गिरफ्तार
Technology

CG Crime: ट्रक हादसे ने खोला तस्करी का राज, 238 किलो गांजा के साथ चालक गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime: ट्रक हादसे ने खोला तस्करी का राज, 238 किलो गांजा के साथ चालक गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40919-whatsapp-image-2026-10-01-at-190501-11790862624 CG Crime: ट्रक हादसे ने खोला तस्करी का राज, 238 किलो गांजा के साथ चालक गिरफ्तार

CG Crime: सूरजपुर। जिले में सड़क हादसे के बाद गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। घाट पेंडारी में ट्रक पलटने के बाद प्लास्टिक दाने की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

घटना 30 सितंबर की है। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर घाट पेंडारी के मुख्य घाट में ट्रक क्रमांक UP 13 T 5497 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ने क्रेन की मदद से ट्रक उठवाया और मजदूरों से बिखरा सामान दोबारा लोड करवाने लगा। इसी दौरान कुछ बोरियों को अलग रखकर तिरपाल से ढंक दिया गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ।

सूचना मिलने पर चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान सड़क किनारे छिपाकर रखी गई 9 बोरियां बरामद हुईं। जांच करने पर इनमें गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच शुरू की और चालक सुनील कुमार (32), निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रक में ओडिशा से प्लास्टिक दाने के साथ गांजा भी लोड किया गया था। खेप को उत्तर प्रदेश के लखनऊ ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने के बाद पकड़े जाने के डर से गांजे की बोरियों को सड़क किनारे गड्ढे में छिपा दिया गया था।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। ट्रक मालिक, गांजा लोड कराने वाले और उत्तर प्रदेश में खेप लेने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)