होम › Technology › CG Crime : जली हुई महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी के बाद विवाद बना हत्या की वजह, एक गिरफ्तार
Technology

CG Crime : जली हुई महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी के बाद विवाद बना हत्या की वजह, एक गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : जली हुई महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी के बाद विवाद बना हत्या की वजह, एक गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35265-untitled CG Crime : जली हुई महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी के बाद विवाद बना हत्या की वजह, एक गिरफ्तार

CG Crime : कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास मिले जले हुए महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मृतिका की पहचान ग्राम अमलडिहा निवासी महिला के रूप में की है। मामले में एक आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका कथित साथी अजय कुमार धनवार फरार है।

गुमशुदगी की शिकायत से मिला अहम सुराग

8 अगस्त को डुमरमुड़ा के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतिका की पहचान के साथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए कटघोरा थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम को जांच में लगाया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ थाना क्षेत्र के गुम इंसान मामलों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि अमलडिहा की एक महिला शुक्रवार रात से लापता है। हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई।

घटना से पहले दोनों आरोपियों के साथ दिखी थी महिला

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना वाली शाम महिला को किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई। घटना के बाद दोनों के फरार होने से पुलिस का संदेह और गहरा गया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद, हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किरण ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि घटना के दिन दोनों आरोपी महिला को डुमरमुड़ा की ओर ले गए थे, जहां तीनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद महिला और अजय के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, किरण द्वारा महिला की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

शव को जलाकर मिटाने की कोशिश

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने के इरादे से आरोपियों ने महिला के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। मामले में कटघोरा थाने में अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अपराध दर्ज किया गया है।

दूसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

पुलिस ने किरण कुमार पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय कुमार धनवार अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)