होम Technology CG Crime : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर
Technology

CG Crime : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Facebook
CG Crime : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38103-gi-tar CG Crime : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर

CG Crime : दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के हितामेटा गांव में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध करंट प्रवाहित जीआई तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जीआई तार बिछाया गया था। इसी तार में करंट प्रवाहित होने के कारण दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बारसूर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जंगल में करंट वाला तार किसने बिछाया था और उसमें बिजली का कनेक्शन कैसे दिया गया। मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)