होम Technology CG Crime: छात्रा से रेप का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से से गिरफ्तार, पुलिस का चकमा देकर हो गया था फरार, पटना में छिपा था महिला मित्र के साथ
Technology

CG Crime: छात्रा से रेप का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से से गिरफ्तार, पुलिस का चकमा देकर हो गया था फरार, पटना में छिपा था महिला मित्र के साथ

WhatsApp Facebook
CG Crime: छात्रा से रेप का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से से गिरफ्तार, पुलिस का चकमा देकर हो गया था फरार, पटना में छिपा था महिला मित्र के साथ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34852-ambikapur-minor-girl-rape-case-upsarpanch-husband-arrested-from-bihar CG Crime: छात्रा से रेप का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से से गिरफ्तार, पुलिस का चकमा देकर हो गया था फरार, पटना में छिपा था महिला मित्र के साथ

CG Crime: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 साल की आदिवासी नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में फरार चल रहे उप सरपंच के पति तरुण कुमार जायसवाल को बिहार पुलिस ने देर रात पटना से हिरासत में लिया है। आरोपी अपने महिला मित्र के साथ छिपा हुआ था। बता दें कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन पहले सर्व आदिवासी समाज ने उग्र प्रदर्शन किया था।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा 20 जुलाई को उप सरपंच के घर काम करने गई थी। वह सुबह-शाम घर का काम और खाना बनाने का काम करती थी।

इसी दौरान उप सरपंच के पति तरुण कुमार जायसवाल ने छात्रा को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगले दिन 21 जुलाई को आरोपी ने उसके पिता को 8 लाख रुपए देने का प्रस्ताव दिया और इस संबंध में एक पंचनामा भी तैयार कराया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

FIR दर्ज होते ही फरार हो गया आरोपी

22 जुलाई को करीब 100 ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उस समय आरोपी अंबिकापुर के चोपड़ापारा स्थित अपने फ्लैट में था। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, उससे पहले ही वह फरार हो गया।

भागने के दौरान आरोपी ने सूरजपुर जिले के रनहत स्थित अपने ससुराल में कार छोड़ दी और वहां से फरार हो गया। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त कर ली थी।

ऐसे मिला आरोपी का क्लू

आरोपी तरुण जायसवाल बिहार के पटना में अपनी एक महिला मित्र के साथ वहां छिपा हुआ था। पुलिस को महिला मित्र पर संदेह होने के बाद उसका मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाया गया था। देर शाम कुछ देर के लिए महिला मित्र का मोबाइल चालू हुआ, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। सूचना मिलने पर पटना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सरगुजा पुलिस आरोपी को ट्रांजिट पर लेकर अंबिकापुर लाने के लिए पटना रवाना हो गई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)