होम › Technology › CG Crime : SECL के सूने क्वार्टर में लाखों की चोरी, 4 महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले उड़े चोर
Technology

CG Crime : SECL के सूने क्वार्टर में लाखों की चोरी, 4 महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले उड़े चोर

WhatsApp Facebook
CG Crime : SECL के सूने क्वार्टर में लाखों की चोरी, 4 महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले उड़े चोर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42632-untitled CG Crime : SECL के सूने क्वार्टर में लाखों की चोरी, 4 महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर ले उड़े चोर

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने SECL कॉलोनी के एक सूने क्वार्टर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवर पार कर दिए। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बंगला नंबर D-03 में हुई इस वारदात में करीब 4 से 5 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर SECL के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का है, जो पिछले करीब चार महीने से बिलासपुर में रह रहे हैं। मकान खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी में रखे सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।

अगली सुबह खुला चोरी का मामला

बताया जा रहा है कि क्वार्टर में साफ-सफाई करने वाली महिला का बेटा रूपेन्द्र पिछले 11 दिनों से वहां सो रहा था, लेकिन वारदात वाली रात वह क्वार्टर में मौजूद नहीं था। अगली सुबह जब महिला काम के लिए पहुंची, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी खुली हुई थी और कपड़े व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई और पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मानिकपुर चौकी पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, संदिग्धों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)