होम › Technology › CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
Technology

CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

WhatsApp Facebook
CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41328-05102026-101008m CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

CG Crime : रायपुर। कांग्रेस नेता को गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 403/2026 दर्ज है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

शोएब ढेबर के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने कुछ संपर्क नंबर जारी किए हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मिलने पर नियमानुसार इनाम दिया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त, सिविल लाइन: 94252-62002

थाना प्रभारी, तेलीबांधा: 99074-71911

निरीक्षक सतीश सिंह: 94061-17235

विदेशी नंबर से भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से WhatsApp के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और प्रार्थी, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई।

मामला सामने आने के बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शोएब ढेबर को पकड़ा था और उसके कब्जे से घटना से जुड़े करीब 5 लाख रुपये कीमत के पांच iPhone भी जब्त किए गए थे।

कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति

पुलिस ने आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद मामले में 28 सितंबर को नियमित अदालत से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के दोबारा अपराध में शामिल होने की आशंका को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम देने का अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, रायपुर द्वारा किया जाएगा।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)