होम › Technology › CG Crime : शिक्षक दंपति के सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : शिक्षक दंपति के सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : शिक्षक दंपति के सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43056-untitled CG Crime : शिक्षक दंपति के सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शिक्षक दंपति के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम सोनपुरी की शिवलोक कॉलोनी में हुई चोरी की जांच के बाद पुलिस ने एक युवती और चार नाबालिगों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गले हुए टुकड़े बरामद किए गए हैं। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरी गया पूरा सामान अभी वापस नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता तुलसी जायसवाल 17 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ पैतृक घर गए थे। इसी दौरान उनका मकान सूना था। 20 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर जायसवाल ने देखा कि सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी हुए गहनों की मौजूदा कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बलौदाबाजार के निवासी बताए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने और चांदी के गले हुए टुकड़े बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आठ युवक और एक युवती शामिल हैं। इनमें चार नाबालिग भी हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की पूरी घटना और अन्य संभावित जानकारियों का पता लगाया जा सके।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)