होम › Technology › CG Crime : मासूम के लिए स्वेटर मांगने पर भड़का पति, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश
Technology

CG Crime : मासूम के लिए स्वेटर मांगने पर भड़का पति, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

WhatsApp Facebook
CG Crime : मासूम के लिए स्वेटर मांगने पर भड़का पति, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42896-untitled CG Crime : मासूम के लिए स्वेटर मांगने पर भड़का पति, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

CG Crime : धमतरी। जिले से घरेलू विवाद के बीच एक नवविवाहिता को जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन माह के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहने पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना संबलपुर की है। पीड़िता रेणुका की शादी करीब एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम से हुई थी। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और लोन से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

बीते दिनों भी लोन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद रेणुका ने अपने तीन माह के बच्चे के लिए पति से स्वेटर खरीदने को कहा। आरोप है कि इस बात पर पति आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की।

घटना में रेणुका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)